Top News

UK Board Toppers: सेल्फ स्टडी और अनुशासन से हासिल की बोर्ड परीक्षा में सफलता, पढ़ें अक्षत गोपाल, सुशीला और गीतिका की सक्सेस स्टोरी By Neha Singh Edited By: Neha Singh

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं में अक्षत गोपाल और 12वीं में सुशीला मेंहदीरत्ता व गीतिका पंत ने राज्य में टॉप किया है। यहां पढ़ें इनकी सक्सेस स्टोरी।






UK Board Topper: यहां पढ़ें सक्सेस स्टोरी।

HighLights

कक्षा दसवीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप।


बारहवीं में सुशीला मेंहदीरत्ता और गीतिका पंत ने लहराया परचम।


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से आज 25 अप्रैल को कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। कक्षा दसवीं की परीक्षा में रामनगर के साधारण परिवार से आने वाले अक्षत गोपाल ने कुल 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करके स्टेट टॉप किया है। कक्षा बारहवीं की परीक्षा में सुशीला मेंहदीरत्ता और गीतिका पंत ने 98 प्रतिशत अंक हासिल करके राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।


परीक्षा में टॉप करने वाले अक्षत, सुशीला और गीतिका को बोर्ड परीक्षा में यह सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली है। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत और घंटों पढ़ाई की है। अक्षत एक साक्षारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, तो गीतिका के पिता भी एक टैक्सी चालक है। इसके अलावा कक्षा बारहवीं में टॉप करने वाली सुशीला ने सेल्फ स्टडी की मदद से परीक्षा में उपलब्धि हासिल की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Dev News
Dev News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume