DC vs PBKS: केएल राहुल ने शतक जड़ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, धोनी से लेकर गेल तक कई दिग्गजों को पछाड़ा

केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर कई आईपीएल रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा और क्रिस गेल के शतकों की बराबरी की, साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक भी बनाया।






केएल राहुल

HighLights

केएल राहुल ने 47 गेंदों में अपना छठा आईपीएल शतक जड़ा


उन्होंने आईपीएल में एमएस धोनी के रनों का रिकॉर्ड तोड़ा


क्रिस गेल के 6 आईपीएल शतकों की बराबरी की


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने आईपीएल करियर का छठा शतक है। राहुल ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स तोड़े। उन्होंने शतक लगाने से पहले एमएस धोनी के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।


राहुल ने धोनी को ही नहीं बल्कि क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। तो वहीं वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल को पंजाब ने दो मौके दिए और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। राहुल का कैच पहले शशांक सिंह ने छोड़ा और उसके बाद विजयकुमार विशाक ने 51 रनों पर उनका कैच टपकाया। ऐसे में राहुल ने सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Dev News
Dev News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume