JNMC में हड़ताल खत्म, काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर; अलीगढ़ में पटरी पर आईं स्वास्थ्य सेवाएं

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में दो दिन से चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त हो गई है। डॉक्टरों के काम पर लौटने से स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आ गई हैं और मरीजों को राहत मिली है।






जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदार।


जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तीमारदार और जूनियर डॉक्टर के बीच हुए विवाद पर शुरू हुई हड़ताल ने अलीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा दी थीं। गंभीर बीमारियों से ग्रसित आसपास के शहरों से आने वाले मरीजों को लौटना पड़ रहा था।

दो दिन ही हड़ताल के बाद तीसरे दिन यानि शनिवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर काम पर आने के लिए तैयार हुए।

दोपहर 3:00 बजे से जूनियर डॉक्टर्स ने आकर संभाला, तब जाकर मरीजों को राहत मिली। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को इमरजेंसी में इलाज कराने आई एक महिला ने उपचार में देरी होने पर जूनियर डॉक्टर को चांटा जड़ दिया था।


इसके बाद से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। शुक्रवार को डॉक्टरों को पूरे दिन मनाने का क्रम चला, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। रात को 9:00 बजे के बाद रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के तीनों पदाधिकारी गायब हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Dev News
Dev News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume