फेसबुक पर मोटे मुनाफे का वीडियो; चंडीगढ़ की महिला व्यवसायी झांसे में आईं, गंवा बैठी 49 लाख रुपये

फेसबुक पर मोटे मुनाफे का वीडियो; चंडीगढ़ की महिला व्यवसायी झांसे में आईं, गंवा बैठी 49 लाख रुपये






21 हजार रुपये जमा करने पर महीने के अंत तक 3 लाख रुपये मिलने का किया था दावा।

HighLights

सेक्टर-18 निवासी महिला की शिकायत पर केस


फेसबुक वीडियो और टेलीग्राम से निवेश का झांसा।


पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों की जांच शुरू की।


जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। फेसबुक पर चल रहे मोटे मुनाफे का वीडियो देख महिला व्यवसायी ठगों के झांसे में आई और 49 लाख रुपये गंवा बैठी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

शिकायत में सेक्टर-18 निवासी 57 वर्षीय महिला ने बताया कि वह निजी व्यवसाय से जुड़ी हैं। मार्च में वह फेसबुक चला रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक वीडियो दिखाई दिया, जिसमें भारत सरकार के एक मंत्री का भाषण दिखाया गया था।


वीडियो में एक निवेश योजना को सेबी रेगुलेटेड बताया गया और दावा किया गया कि 21 हजार रुपये जमा करने पर महीने के अंत तक 3 लाख रुपये मिलेंगे। वीडियो के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर महिला ने 21 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद महिला को अनजान नंबर से फोन आया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Dev News
Dev News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume