हरदोई में बिजली संकट, फीडर बंद होने पर लोगों ने किया हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा


हरदोई में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है, जहां कौशलपुरी फीडर में खराबी और केबल जलने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सिटी विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और देर रात आपूर्ति बहाल हुई।





इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

कौशलपुरी फीडर में खराबी, केबल जलने से बिजली ठप।


आक्रोशित उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया जोरदार हंगामा।


पुलिस हस्तक्षेप के बाद देर रात आपूर्ति बहाल हो सकी।


जागरण संवाददाता, हरदोई। भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कौशलपुरी फीडर की खराबी और केबल जलने की घटना के बाद आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर हंगामा कर दिया।


कौशलपुरी फीडर से जुड़े उपभोक्ता पिछले दो दिनों से लगातार बिजली कटौती से परेशान थे। गुरुवार को आई खराबी के बाद लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन शुक्रवार रात जैसे ही नई केबल से बिजली चालू की गई, वह धू-धू कर जल उठी और जोरदार धमाका हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Dev News
Dev News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume